मुजफ्फरपुर : बालिका गृहकांड मामले में जेल मे बंद पारा लीगल वॉलंटियर संतोष कुमार के परीक्षा में शामिल होने संबंधित आवेदन पर न्यायालय ने सुनवाई करते हुए परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी. संतोष पुलिस अभिरक्षा में एसएससी एवं बीपीएससी के लिए होनेवाली प्रारंभिक परीक्षा में भाग ले सकेंगे.
सकरा थाना के सकरा फरीदपुर निवासी संतोष कुमार की ओर से 6 दिसंबर 2018 को पाॅक्सो कोर्ट में आवेदन दाखिल कर परीक्षा में भाग लेने की अनुमति मांगी गयी थी. अधिवक्ता दिलिप कुमार ने कहा था कि संतोष कुमार की बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 16 दिसंबर को बिहारशरीफ में एवं एसएससी की परीक्षा 8 दिसंबर को बेतिया में है. उन्हें परीक्षा में सम्मिलित कराने की अनुमति दी जाये.
छेनी-हथौड़ी के साथ पहुंचे निगमकर्मी
बालिका गृह की छत पर बने वाटर टैंक को खाली करने के लिए निगमकर्मियों को बुलाया गया था. कुछ ही देर में आधा दर्जन निगमकर्मी छेनी व हथौड़ी के साथ बालिका गृह पहुंचे. उनको सीबीआई के अधिकारी छत पर ले गये. वहां बने वाटर टैंक से पानी निकलने के लिए टैंक में छेद करने को कहा गया
