भरी पंचायत में पति के तीन तलाक बाेलते ही बीबी ने जड़ा तमाचा और तभी...

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पति को भरी पंचायत में अपनी पत्नी को तीन तलाक बोलना महंगा पड़ गया. पति के इस हरकत से नाराज पत्नी ने इसके बाद जो किया वह किसी फिल्मी स्क्रिप्टसेकम नहीं दिखा. दरअसल, दो साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी. निकाह के कुछ महीने बाद ही […]

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पति को भरी पंचायत में अपनी पत्नी को तीन तलाक बोलना महंगा पड़ गया. पति के इस हरकत से नाराज पत्नी ने इसके बाद जो किया वह किसी फिल्मी स्क्रिप्टसेकम नहीं दिखा. दरअसल, दो साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी. निकाह के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच खटपटशुरूहो गयी. जिसको लेकर दोनों के परिजन परेशान थे.दोनों के बीच सुलह की कोशिश के मद्देनजर शुक्रवार को पति-पत्नी की मौजूदगी में दोनों परिवार ने पंचायत बुलायी.

हालांकि, पंचायतीके दौरान दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिशसफल नहीं हुई.इसीबीचपतिद्वारा पंचायत के बीच अपनी बीबी को तीन तलाक बोलतेही बीबी कुर्सी से उठी और युवक के गाल पर एक तमाचा जड़ दिया. इसके बाद दोनों के बीच पंचायत में ही मारपीट होने लगी.फिर बीच बचाव के बाद दोनों को मारपीट करने से रोक दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मुजफ्फरपुर के सरैया थाना के बसैठा बाजार की है. प्रेम विवाह, तलाक और तमाचा केइस घटना का वीडियो वायरल होरहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >