मुजफ्फरपुर कैश वैन लूटकांड : पांच जिलों में छापेमारी

मुजफ्फरपुर : कैश वैन लूटकांड के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पांच जिलों में हुई छापेमारी में आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. लूटकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के […]

मुजफ्फरपुर : कैश वैन लूटकांड के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पांच जिलों में हुई छापेमारी में आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

लूटकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ ही वैशाली, पूर्वी चंपारण, शिवहर व समस्तीपुर में छापेमारी की है. इसमें वैशाली के बेलसर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुजा पकड़ी गांव से दो कुख्यात, शिवहर के तरियानी से तीन, पूर्वी चंपारण से एक और समस्तीपुर से एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस हिरासत में लिये गये संदिग्धों से गहन पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >