25 फीसदी तक महंगा हुआ अर्घ का एक सूप

मुजफ्फरपुर : छठ पूजा के लिए इस बार पूजन सामग्रियों की कीमतें करीब 25 फीसदी तक बढ़ी हुई हैं. पहले अर्घ के लिए एक सूप सजाने में 150 से दो सौ रुपये लगते थे, अब करीब दो सौ से ढाई सौ रुपये लग रहे हैं. हालांकि बाजार में बढ़ी कीमतों का असर व्रतियों पर नहीं […]

मुजफ्फरपुर : छठ पूजा के लिए इस बार पूजन सामग्रियों की कीमतें करीब 25 फीसदी तक बढ़ी हुई हैं. पहले अर्घ के लिए एक सूप सजाने में 150 से दो सौ रुपये लगते थे, अब करीब दो सौ से ढाई सौ रुपये लग रहे हैं. हालांकि बाजार में बढ़ी कीमतों का असर व्रतियों पर नहीं है. व्रती अपने हिसाब से पूजा का सामान खरीद रहे हैं.
बाजार में फलों से लेकर सूप-दउरा व डगरा की कीमत में तेजी है. दुकानदारों का कहना है कि इस बार सामान बढ़ी कीमत पर मिले हैं, तो महंगा होना स्वाभाविक है. फल मंडी के दुकानदार संतोष चौधरी बताते हैं कि छठ के मौके पर फलों की जितनी मांग होती है, उस लिहाज से आपूर्ति नहीं हो पाती. बाहर से फल मंगाने पर फल खराब भी होते हैं. इससे कीमतों पर असर पड़ता है.
सूप-दउरा के महंगा होने का कारण विक्रेता बांस की बढ़ी कीमत बता रहे हैं. बाजार में इन सामग्रियों की बिक्री में ज्यादा मोल-जाेल भी नहीं हो रहा है. चौक-चौराहों पर फलों से लेकर पूजन सामग्रियों के स्टॉल सजे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >