वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

पारू : भेलाईपुर गांव के समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से देवरिया थाने के मुहब्बतपुर निवासी सकलदेव महतो के 22 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार महतो की मौत हो गयी. बाइक सवार दूसरा युवक सुरेश कुमार महतो का उपचार पीएचसी में कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. पुलिस […]

पारू : भेलाईपुर गांव के समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से देवरिया थाने के मुहब्बतपुर निवासी सकलदेव महतो के 22 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार महतो की मौत हो गयी. बाइक सवार दूसरा युवक सुरेश कुमार महतो का उपचार पीएचसी में कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.
पुलिस ने जख्मी सुरेश के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की. बताया जाता है कि मुकेश व सुरेश बाइक से मुजफ्फरपुर से मुहब्बतपुर लौट रहा था. भेलाईपुर गांव के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मुखिया गुड़िया कुमारी ने कबीर अंतेष्टि योजना से तीन हजार रुपये मृतक के परिजन को दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >