मुजफ्फरपुर : बदमाशों ने बैंककर्मी से 15 लाख रुपये लूटे

मोतीपुर (मुजफ्फरपुर) : मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार नवादा मन के पास एनएच-28 पर सोमवार को बाइक सवार चार अपराधियों ने फिनो बैंक के कर्मचारी कुंदन कुमार से 15 लाख रुपये लूट लिये. वह मुजफ्फरपुर आईसीआईसी बैंक की शाखा से रुपये निकालकर मोतीपुर शाखा लौट रहा था. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी […]

मोतीपुर (मुजफ्फरपुर) : मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार नवादा मन के पास एनएच-28 पर सोमवार को बाइक सवार चार अपराधियों ने फिनो बैंक के कर्मचारी कुंदन कुमार से 15 लाख रुपये लूट लिये. वह मुजफ्फरपुर आईसीआईसी बैंक की शाखा से रुपये निकालकर मोतीपुर शाखा लौट रहा था. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मोतीपुर की ओर भाग निकले. कुंदन ने बताया कि वह सूतापट्टी स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा से 15 लाख रुपये लेकर निकाला था.
पैसे लेकर वह बाइक से मोतीपुर आ रहा था. जैसे ही वह नरियार नवादा मन के समीप पहुुंचा, तो पीछे से आ रहे दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने घेर लिया. इसके बाद रुपयों से भरा बैग छीन लिया. कुंदन ने बताया कि बैग छिनने वाले अपराधी ने हाथ में पिस्टल ले रखा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >