मां दुर्गा का खोईंछा भर महिलाओं ने मांगी खुशहाली

मुजफ्फरपुर : अष्टमी तिथि पर बुधवार को देवी मंदिर सहित सार्वजनिक पूजा-स्थलों पर मां का खोईंछा भरने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी. अष्टमी तिथि दोपहर 12.44 तक होने के कारण सुबह से ही महिलाएं पूजा स्थलों तक पहुंचने लगी. शहर के गोला रोड, बगलामुखी मंदिर, कलमबाग चौक, मालीघाट, बनारस बैंक चौक सहित अन्य पूजन […]

मुजफ्फरपुर : अष्टमी तिथि पर बुधवार को देवी मंदिर सहित सार्वजनिक पूजा-स्थलों पर मां का खोईंछा भरने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी. अष्टमी तिथि दोपहर 12.44 तक होने के कारण सुबह से ही महिलाएं पूजा स्थलों तक पहुंचने लगी.
शहर के गोला रोड, बगलामुखी मंदिर, कलमबाग चौक, मालीघाट, बनारस बैंक चौक सहित अन्य पूजन स्थलों पर जाकर महिलाओं ने खोईंछा भरा. अष्टमी व्रत कर महिलाएं मां दुर्गा के पूजन के लिए पहुंची थीं. माता का खोईंछा भरने के बाद उन्हें विदाई दी गयी.
पुरोहितों ने बताया कि सप्तमी से नवमी तक मां का खोईंछा भरा जाता है. परंपरा के अनुसार, विदाई के मौके पर खोईंछा दिया जाता है. फिर मां के दुबारा आने की कामना की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >