उत्तर बिहार में ”तितली” का असर, बदला मौसम

मुजफ्फरपुर : बंगाल की खाड़ी पर बन रहे दबाव के कारण आये चक्रवाती तूफान ‘तितली ‘ का असर गुरुवार को दिखा. मुजफ्फरपुर में अचानक मौसम बदल गया. पूरे दिन ठंडी हवा चलती रही. लोगों को ठंड का अहसास होने लगा. अगले दो दिनों में हल्की बारिश की संभावना है. तितली का असर सबसे अधिक दक्षिण […]

मुजफ्फरपुर : बंगाल की खाड़ी पर बन रहे दबाव के कारण आये चक्रवाती तूफान ‘तितली ‘ का असर गुरुवार को दिखा. मुजफ्फरपुर में अचानक मौसम बदल गया. पूरे दिन ठंडी हवा चलती रही. लोगों को ठंड का अहसास होने लगा. अगले दो दिनों में हल्की बारिश की संभावना है. तितली का असर सबसे अधिक दक्षिण बिहार के जिलों में दिखेगा.
हालांकि, उत्तर बिहार के जिलों में भी इसका असर दिख सकता है. बारिश के बाद धान की फसल को नुकसान पहुंचेगा. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के नोडल पदाधिकारी सह मौसम विशेषज्ञ डॉ. ए सत्तार ने बताया कि अगले दो दिन में हल्की बारिश की संभावना है. इससे सबसे अधिक दक्षिण बिहार का इलाका प्रभावित हो सकता है.
बुधवार की अपेक्षा तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी. गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रशासनिक स्तर पर भी तितली तूफान पर नजर रखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >