एनडीए का जनाधार देख विपक्षी घबराए : लोजपा

मुजफ्फरपुर : एनडीए का जनाधार देखकर विपक्षी घबरा गये हैं. ऐसे में विपक्षी पार्टियां तरह-तरह के आरोप लगा झूठे प्रचार-प्रसार कर रही हैं. उक्त बातें लोजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने रविवार को भगवानपुर जिला कार्यालय में आयोजित पार्टी कीबैठक में कही. आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी व बूथ कमेटी पर विचार विमर्श किया […]

मुजफ्फरपुर : एनडीए का जनाधार देखकर विपक्षी घबरा गये हैं. ऐसे में विपक्षी पार्टियां तरह-तरह के आरोप लगा झूठे प्रचार-प्रसार कर रही हैं. उक्त बातें लोजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने रविवार को भगवानपुर जिला कार्यालय में आयोजित पार्टी कीबैठक में कही. आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी व बूथ कमेटी पर विचार विमर्श किया गया.
इसमें जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को 15 दिन के अंदर बूथ कमेटी की रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया. बैठक में राष्ट्रीय सचिव कृष्णा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह, मीडिया प्रभारी सज्जन कुमार पासवान, चुलबुल, सुनील कुमार तिवारी, कुमोद पासवान, राजकुमार पासवान, जलांधर राम, गौरीनंदन पासवान, प्रभु पासवान, रानी सिंह आदि मौजूद थी., बालेश्वर पासवान, शत्रुघ्न आदि मौजद थे.
एनडीए विकास की सरकार : नीलम
मुजफ्फरपुर. एनडीए की सरकार विकास की सरकार है. केंद्र व राज्य में विकास के कई काम हुए हैं. विपक्षी इस विकास कार्य से घबराये हुए हैं. कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाये. उक्त बातें प्रदेश अध्यक्ष नीलम सिन्हा ने प्रेसवार्ता में कही. जीरोमाइल चौक पर सवेरा सभागार में मीनापुर प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष नीलम सिन्हा का स्वागत किया गया.
इसमें प्रदेश सचिव विनिता सिंह, उमा शंकर यादव, जिलाध्यक्ष किरण कुमारी, मीनापुर प्रखंड अध्यक्ष नीलम देवी, राम प्रवेश ठाकुर, अनील कुमार, मीना देवी, सोनी देवी, रीता देवी, नगीना देवी, अनीता देवी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >