मुजफ्फरपुर : अवैध रेल टिकट के कारोबार का खुलासा, संचालक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : साइबर कैफे की आड़ में चल रहे अवैध टिकट कारोबार का शनिवार को आरपीएफ सीआईबी व दिल्ली से आयी विशेष निगरानी टीम ने भंडाफोड़ किया. टीम ने गोला बांध रोड स्थित टूर एंड ट्रेवेल जंक्शन नामक कैफे में छापेमारी कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया. संचालक की पहचान बालू घाट निवासी गौतम कन्नौजिया […]

मुजफ्फरपुर : साइबर कैफे की आड़ में चल रहे अवैध टिकट कारोबार का शनिवार को आरपीएफ सीआईबी व दिल्ली से आयी विशेष निगरानी टीम ने भंडाफोड़ किया.
टीम ने गोला बांध रोड स्थित टूर एंड ट्रेवेल जंक्शन नामक कैफे में छापेमारी कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया. संचालक की पहचान बालू घाट निवासी गौतम कन्नौजिया के रूप में हुई हैं. संचालक के पास से 75 अवैध आईडी मिले. साथ ही लैपटाॅप से 40 तत्काल टिकट बुक करने के लिये साइट पर लोड किया था.
गौतम पिछले कई सालों से गोला बांध रोड स्थित टूर एंड ट्रैवेल जंक्शन के नाम से कैफे चला रहा था. इसी बीच उसने कैफे में बिना अनुमति के ही रेलवे टिकट का धंधा शुरू कर दिया. रिजर्वेशन और तत्काल टिकट बुकिंग करने के एवज में लोगों से मनमानी वसूली करता था.
शिकायत मिलने पर आइआरसीटीसी के अधिकारी के साथ आरपीएफ ने कैफे में छापेमारी कर संचालक को पकड़ लिया. युवक के पास से 25 आरक्षित टिकट (कीमत 83543 रुपये) बरामद किये गये. संचालक मई से सितंबर माह तक कुल 21,58,560 रुपये का टिकट बना चुका है.
आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर टीम बनाकर छापेमारी की गयी, जिसमें सफलता प्राप्त हुई है. छापेमारी में हेड कांस्टेबल संतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, मिथिलेश यादव, आइआरसीटीसी के राकेश कुमार मिश्रा, सीआईडी इंस्पेक्टर रवि सिंह व आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >