लॉज से कोचिंग संचालक का क्षत विक्षत शव बरामद, हत्या का अंदेशा

मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा में बुधवार को लॉज के एक बंद कमरे से युवक का शव बरामद किया गया. स्थानीय लोगों व लॉज के मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ शव को बाहर निकाला. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं, सूचना पर […]

मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा में बुधवार को लॉज के एक बंद कमरे से युवक का शव बरामद किया गया. स्थानीय लोगों व लॉज के मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ शव को बाहर निकाला. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के समक्ष हत्या की आशंका जतायी है.
मृतक के दोस्तों पर भी हत्या करने की आशंका जाहिर की है. युवक की पहचान वैशाली जिले के गोरौल थाना स्थित रसूलपुर कोरीगांव निवासी अरुण सिन्हा के पुत्र नीतीश कुमार(22) के रूप में हुई है. वह बीए का छात्र था. मुक्तिनाथ मंदिर के पास कोचिंग का संचालन करता था. मृतक छात्र के पिता अरुण कुमार सिन्हा ने पुलिस को बताया कि वह वैशाली के एक विद्यालय में शिक्षक हैं. पुत्र नितेश करीब चार साल से मुजफ्फरपुर में रहकर पढ़ाई करता था और अंग्रेजी क्लास की कोचिंग चलाता था.
उसके साथ कई अन्य लड़के भी रहते थे. रामदयालु इलाके में ही वह किराये के मकान में रहता था. इधर, दस दिन पूर्व वह लॉज बदल यहां रह रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद उसके दोस्तों से संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन सभी का मोबाइल बंद मिला. वहीं, मामले को लेकर लॉज संचालक राज किशोर सिंह ने बताया कि पूर्व से इस लॉज में रहनेवाले एक छात्र ने ही उसे यहां कमरा दिलवाया था. उसने कहा था कि वह कमरा छोड़ रहा है और अब नीतीश ही यहां रहेगा. रविवार को आरोपित छात्र और नीतीश करीब दस बजे सुबह तक नजर आये थे. कमरे में उसके कुछ अन्य दोस्तों भी जुटे थे. इसके बाद से नीतीश का कमरा बंद था.
वहीं, बगल के कमरे में रहने वाले छात्र ने पुलिस को बताया कि वह परीक्षा देने लखनऊ गया था. जहां से वह आज ही लौटा है. कमरे से दुर्गंध निकल रहा था. मकान मालिक सहित अन्य को सूचना दी. इधर, थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि लॉज से युवक का शव बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शव को देख गला दबा कर हत्या की बात सामने आ रही है. मृतक के शरीर पर कई जगह कटे के निशान हैं. वहीं आंख के पास गहरा जख्म है. कमरे में पसरे खून को देख गला रेत हत्या करने की भी आशंका जतायी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >