मुजफ्फरपुर :परीक्षा में मोबाइल ले जाने पर प्राचार्य को नोटिस

मुजफ्फरपुर :बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने बीएड की परीक्षा के दौरान कमरे में मोबाइल के उपयोग पर प्राचार्य को नोटिस जारी करते हुए जल्द जवाब मांगा है. कुलपति के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ ओपी रमण की ओर से नोटिस भेजी गयी है. प्राचार्य से पूछा गया है कि परीक्षा के दौरान कमरे में परीक्षार्थियों के […]

मुजफ्फरपुर :बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने बीएड की परीक्षा के दौरान कमरे में मोबाइल के उपयोग पर प्राचार्य को नोटिस जारी करते हुए जल्द जवाब मांगा है.
कुलपति के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ ओपी रमण की ओर से नोटिस भेजी गयी है. प्राचार्य से पूछा गया है कि परीक्षा के दौरान कमरे में परीक्षार्थियों के पास मोबाइल कहां से आया. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कॉलेज से जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, विवि की ओर से नोटिस जारी होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक को बदल दिया है. बता दें कि गुरुवार को दोपहर में मौसम खराब होने के कारण कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया था. तेज हवा के चलते बिजली कट गयी. इसी बीच कई परीक्षार्थी मोबाइल का टॉर्च जलाकर परीक्षा दिए और इसका वीडियो भी वायरल हो गया.
एमएसयू ने की प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग: मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने विश्वविद्यालय के माध्यम से राज्यपाल व मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र भेजकर कॉलेज के प्राचार्य को तत्काल हटाने की मांग की है.
यूनियन के विवि अध्यक्ष दाउद इब्राहिम ने कहा कि मामले की जांच कराई जाए और दोषी पाये जाने पर प्राचार्य की बर्खास्तगी हो. आरोप लगाया कि प्राचार्य हमेशा कदाचार को बढ़ावा देते हैं. बीएड परीक्षा में कई बार यह बात सामने आई. कहा कि कॉलेज में जेनरेटर होने के बावजूद परीक्षा के समय चालू नहीं किया गया. मौके पर नगर अध्यक्ष शब्बू मिर्जा, आदित्य शर्मा, राहुल कुमार व सचिन सिंह आदि थे.
छात्रसंघ अध्यक्ष ने प्राचार्य को बताई समस्याएं : कॉलेज के छात्रसंघ प्रतिनिधियों ने कई समस्याओं को लेकर शनिवार को प्राचार्य से मुलाकात की और अवैध वसूली रोकने आदि की मांग की. छात्रसंघ अध्यक्ष हैदर निजामी ने कहा कि इस कॉलेज में नियमित कक्षा नहीं चलती है.
बीएड परीक्षा में कदाचार का मामला भी सामने आया है. इसपर कार्रवाई होनी चाहिए. सीसीटीवी काम नहीं करता है. इसके साथ ही कैंपस में जल जमाव की समस्या, सफाई की कमी व पेयजल की समस्या बनी हुई है. इंटर छात्रों से प्रॉस्पेक्टस के नाम पर ली गई राशि लौटाने की भी मांग की. मौके पर रोहित यादव, सुमित कुमार, सुप्रिया कुमारी सहित अन्य छात्र मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >