पुजारी हत्याकांड में एसएसबी के चालक पर वारंट

मुजफ्फरपुर : बेला स्थित एसएसबी कैंप के बाहर मिले पुजारी दीपक झा के शव मामले में कोर्ट ने एसएसबी के चालक सुजीत कुमार उर्फ सुमित के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है. थानेदार विनोद कुमार ने सोमवार को कैंप पहुंच अधिकारी को गिरफ्तारी वारंट की चिट्ठी सौंप उसके सरेंडर कराने का आग्रह किया है. […]

मुजफ्फरपुर : बेला स्थित एसएसबी कैंप के बाहर मिले पुजारी दीपक झा के शव मामले में कोर्ट ने एसएसबी के चालक सुजीत कुमार उर्फ सुमित के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है. थानेदार विनोद कुमार ने सोमवार को कैंप पहुंच अधिकारी को गिरफ्तारी वारंट की चिट्ठी सौंप उसके सरेंडर कराने का आग्रह किया है. थानेदार ने बताया कि एफएसल रिपोर्ट आने के बाद दीपक झा की हत्या जहर देने से होने की पुष्टि हुई थी. इसके बाद सिटी एसपी के सुपरविजन रिपोर्ट में एसएसबी के चालक सुमित कुमार की संलिप्तता सामने आयी थी. केस के आइओ ने चालक के फरार होने की स्थिति में गिरफ्तारी के लिए वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी.

जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया. आरोपित उत्तर प्रदेश का रहनेवाला है . घटना के समय वह पारू में पोस्टेड था. इसको लेकर बेला कैंप में ही चिट्ठी सौंपी गयी है. सूत्रों की माने तो पुलिस की ओर से वारंट मिलने के बाद एसएसबी ने भी चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है.

16 दिसंबर 2017 की अहले सुबह बेला स्थित एसएसबी कैंप के बाहर उत्तरी छोड़ पुजारी दीपक झा का शव मिला था. इसके बाद स्थानीय लोगों ने कैंप के बाहर सुबह से शाम तक शव को रखकर हंगामा किया था.
इस दौरान एसएसबी के अधिकारियों के साथ- साथ जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. मामले में दीपक झा की पत्नी पूजा झा ने एसएसबी चालक सुजीत कुमार उर्फ सुमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. लोगों के दबाव के बाद चालक को हिरासत में भी लिया गया था. लेकिन, तत्काल आरोप सिद्ध नहीं होने पर उसे छोड़ दिया गया था.
बयान:: अभी तक वारंट मिलने की कोई जानकारी नहीं है. अगर दिया भी गया होगा तो किसी इंडीविजूअल को दिया गया होगा. इसकी जानकारी लेता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >