मुजफ्फरपुर/औराई : रून्नीसैदपुर जाने के दौरान अपाचे सवार दो अपराधियों ने औराई के मधौल पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रविशंकर सिंह पर एनएच 77 के कटौझा पुल के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. तीन गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें मरा हुआ समझ कर अपराधी फरार हो गये. शहर के मां जानकी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया. ऑपरेशन के बाद उनके शरीर से एक गोली निकाली गयी है. अभी एक गोली सीने और दूसरी कमर में फंसी हुई है.
कटौझा में पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली
मुजफ्फरपुर/औराई : रून्नीसैदपुर जाने के दौरान अपाचे सवार दो अपराधियों ने औराई के मधौल पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रविशंकर सिंह पर एनएच 77 के कटौझा पुल के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. तीन गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें मरा हुआ समझ कर अपराधी फरार हो गये. शहर के मां […]

ग्रामीणों ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष बनने के बाद से ही वह कुछ लोगों के लिए खटक रहे थे. शनिवार की दोपहर वह अपने दोस्त जयशंकर के साथ रत्नावली गांव जा रहे थे. कटौझा पुल के पास अपराधियों ने उनकी बाइक में पीछे से धक्का मार कर फायरिंग शुरू कर दी.
कटौझा में पैक्स
पैक्स अध्यक्ष को…
रविशंकर के दोस्त जयशंकर ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी.
क्षेत्राधिकार बता नहीं आयी पुलिस
पैक्स अध्यक्ष को गोली मारने की सूचना सबसे पहले रून्नीसैदपुर थाने की पुलिस को दी गयी. उसने घटनास्थल अपने क्षेत्राधिकार में नहीं होने की बात कहीं. औराई थानाध्यक्ष रवींद्र यादव ने बताया कि मामले को लेकर नाकेबंदी की गयी है. जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा. बेहोश के कारण पैक्स अध्यक्ष का बयान नहीं हो पाया है.