मुजफ्फरपुर : डीएम मो सोहैल के नेतृत्व में गुरुवार को जिले के 700 स्कूलों का औचक निरीक्षण का रिपोर्ट अधिकारियों ने सौंप दी है. इसमें छह स्कूल बंद पाये गये. इसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय छाजन हरिशंकर पूर्वी कुढ़नी-राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपिनाथपुर ढोकला सरैया-राजकीय प्राथमिक विद्यालय करिहारा मुशहर टोली सरैया-राजकीय मध्य विद्यालय कान्हारा रघु मुशहर टोली बोचहां-राजकीय मध्य विद्यालय नई बाजार-राजकीय मध्य विद्यालय रामपट्टी गायघाट ये स्कूल बंद मिले.
निरीक्षण में बंद छह स्कूल के प्रधानाध्यापक होंगे सस्पेंड
मुजफ्फरपुर : डीएम मो सोहैल के नेतृत्व में गुरुवार को जिले के 700 स्कूलों का औचक निरीक्षण का रिपोर्ट अधिकारियों ने सौंप दी है. इसमें छह स्कूल बंद पाये गये. इसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय छाजन हरिशंकर पूर्वी कुढ़नी-राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपिनाथपुर ढोकला सरैया-राजकीय प्राथमिक विद्यालय करिहारा मुशहर टोली सरैया-राजकीय मध्य विद्यालय कान्हारा रघु मुशहर टोली […]

डीएम ने इस सभी छह स्कूलों के प्रधानाध्यापक पर निलंबन की कार्रवाई का आदेश दिया है. वहीं स्कूल अवधि में बिना सूचना अनुपस्थित 186 शिक्षक के 30 अगस्त के वेतन को रोकते हुए स्पष्टीकरण पूछा गया है. डीएम ने कहा है कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. डयूटी में कोताही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
दरअसल गुरुवार को साढ़े नौ से साढ़े दस बजे के बीच में डीएम मो सोहैल के नेतृत्व में एक साथ 242 अधिकारियों ने जिले के 700 स्कूलों में धावा बोला. निरीक्षण के दौरान काफी अनियमितता मिली थी.
अधिकांश स्कूलों में शौचालय व पानी की व्यवस्था नहीं
निरीक्षण में अधिकांश स्कूलों में शौचालय व पीने के पानी की व्यवस्था बहुत ही दयनीय थी. कई स्कूलों में तो बस कहने के लिए शौचालय था, कही सीट ईट से भरी थी तो कही दिवार ढही हुई थी. कई स्कूलों में चापाकल तक खराब पड़े हुए थे. एक साथ अधिकारियों के जांच पर निकलने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया. जो शिक्षक बिना सूचना के स्कूल से गायब थे वह भागे-भागे स्कूल पहुंचे.