मुजफ्फरपुर : केंद्रीय ऊर्जा विभाग की इंट्रिगेटेड पावर डेवलप्मेंट स्कीम (आइपीडीएस) के तहत शहर व कांटी नगर पंचायत की बिजली व्यवस्था दुरुस्त होगी. इसको लेकर करीब 550 करोड़ रुपये का प्रस्ताव एनबीपीडीसीएल द्वारा केंद्र सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया. इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद शहर व कांटी नगर पंचायत की पूरी बिजली व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की जायेगी.
प्रस्ताव पर केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद एजेंसी के माध्यम से काम शुरू होगा. बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर हमारा प्रयास जारी है.
पंकज कुमार, शहरी टू के कार्यपालक अभियंता
ये होंगे काम
शहर व कांटी नगर पंचायत में चारों ओर बिजली का बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया जायेगा.
सभी जर्जर तार बदले जायेंगे व कवर वायर लगेंगे.
हर सड़क व गली से बिजली की लाइन गुजरेगी.
पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ायी जायेगी.नये पावर सब स्टेशन बनेंगे.
एजेंसी के माध्यम से बिजली के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम होगा. एजेंसी का चयन टेंडर की प्रक्रिया से होगा.
