दिन में बारिश, शाम तक लगा रहा पानी

मुजफ्फरपुर : कई दिनों बाद शुक्रवार को दिन में हुई हल्की बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया. दोपहर में बारिश हुई, लेकिन शाम तक शहर की सड़कों पर पानी लगा रहा. सबसे ज्यादा स्थिति शहर के मोतीझील, कल्याणी, धर्मशाला चौक, इस्लामपुर व स्टेशन रोड की है. इन सभी जगहों पर नाला के जाम रहने […]

मुजफ्फरपुर : कई दिनों बाद शुक्रवार को दिन में हुई हल्की बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया. दोपहर में बारिश हुई, लेकिन शाम तक शहर की सड़कों पर पानी लगा रहा. सबसे ज्यादा स्थिति शहर के मोतीझील, कल्याणी, धर्मशाला चौक, इस्लामपुर व स्टेशन रोड की है. इन सभी जगहों पर नाला के जाम रहने के कारण बारिश समाप्त होने के घंटों बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पा रही है.
ऊपर से सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढ़े में गिर कर राहगीर जख्मी हो रहे हैं. मोतीझील व धर्मशाला चौक पर तो शुक्रवार की रात तक पानी जमा ही हुआ था. स्टेशन रोड में बारिश के पानी के साथ शौचालय का मैला सड़क पर बह रहा है.
इससे आनेवाले राहगीरों के साथ आसपास के दुकानदार बदबू से परेशान हैं. पैदल पानी हेल चलने पर पैर में चर्म रोग जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में स्टेशन रोड को लेकर निगम प्रशासन व रेलवे दोनों की कार्यशैली सवालों के घेरे में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >