दिल्ली से फारबिसगंज आ रही बस पलटी, 03 लोगों की मौत, 17 जख्मी
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर – दरभंगा एन- 57 स्थित गरहां फोरलेन के पास बुधवार की अहले सुबह दिल्ली से फारबिसगंज आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में पलट गयी. इसमें तीन यात्री की मौत हो गयी. 17 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना पर अहियापुर थानेदार मनोज कुमार सिंह पुलिस बल […]
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर – दरभंगा एन- 57 स्थित गरहां फोरलेन के पास बुधवार की अहले सुबह दिल्ली से फारबिसगंज आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में पलट गयी. इसमें तीन यात्री की मौत हो गयी. 17 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना पर अहियापुर थानेदार मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भरती कराया गया.
बस को क्रेन से खींचकर गड्ढे से बाहर निकाला गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम मो सोहेल, एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार, डीटीओ नजीर अहमद और मुसहरी सीओ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन किया. इसके बाद एसकेएमसीएच पहुंच कर घायलों का हाल जाना. साथ ही उन्हें बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने व मृतक के आश्रित को चार लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया.
मृतकों में दो मधुबनी के, तीसरे की पहचान नहीं : मृतक की पहचान मधुबनी जिले के फुलपरास थाने के सूर्याही निवासी प्रमोद कुमार कामत की पत्नी मीरा देवी, मधुबनी के संत कुमार यादव की पत्नी इंदू देवी के रूप में की गयी है.
दिल्ली से फारबिसगंज…
खबर लिखे जाने तक तीसरे की पहचान नहीं हो पायी है. आंशिक रूप से 12 जख्मी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया. मालूम हो कि हनुमंत ट्रेवेल्स की यूपी 63 एटी 3160 नंबर की बस दिल्ली से फारबिसगंज जा रही थी. इसमें कुल 45 यात्री सवार थे. मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड में यात्रियों को उतारने के बाद बस फारबिसगंज के लिए निकली थी. इसी दौरान गरहा फोरलेन पर हादसे का शिकार हो गयी.
ये यात्री हुए जख्मी
गायघाट के तरियानी के गणेश राय (45), पत्नी रीना देवी (40), मधुबनी के गोअडिया थाने के चिकना गांव निवासी मो मजीद (60), पत्नी जवेदा खातून 55, पुत्र अलाउद्दीन 30, सुपौल के राघोपुर सीवराही गांव निवासी मो इस्लाम 55, गांव के बिक्रम कुमार 20, कोडरमा के सतगामा के डुमडुमा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह 55, सुपौल के राघोपुर सीवराही के श्याम सुंदर मंडल के पुत्र विकास कुमार 20, बेगुसराय के बेगमपुर के लालु यादव के पत्नी रेखा देवी 25, राम प्रसाद के पत्नी मीना देवी 29, मधुबनी के लौखी के शंकरपट्टी जगेश्वर यादव के पुत्र धर्मेंद्र कुमार 25, सुपौल राघोपुर के सिमराही के मो गेनी के पुत्र मो मीनातुल्लाह 22, सुपौल के त्रिवेणीगंज के पिपरा बाजार के मो रज्जाक के पुत्र मो अंजारुल 19, गांव के दिनसरा 14, सीवराही बाजार के मो इस्लाम के पत्नी अखतरी खातून 50, मधुबनी के पुलपरास के बाड़ाघंट के रामऔतार राय के पुत्र संत कुमार 35, उमरफारूख 30, मो अफरोज 20, फरीदा खातून 25, रेखा देवी है.
मुजफ्फरपुर – दरभंगा एनएच – 57 के गरहां फोरलेन की घटना
घायलों को एसकेएमसीएच में कराया गया भर्ती
डीएम व एसडीओ पूर्वी मौके पर पहुंची मामले की छानबीन
12 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया घर