साहेबगंज से अंतरजिला लुटेरा गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : पुलिस की सक्रियता से साहेबगंज के नीरपुर इलाके में स्थित केनरा बैंक लूटने की योजना विफल हो गयी. पुलिस ने अपराध की साजिश रचते छह अपराधियों को हरवे हथियार व नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया. सभी ने मुजफ्फरपुर व मोतिहारी जिले में हाल के दिनों में हुई वारदातों में संलिप्तता स्वीकारी है. पूछताछ […]

मुजफ्फरपुर : पुलिस की सक्रियता से साहेबगंज के नीरपुर इलाके में स्थित केनरा बैंक लूटने की योजना विफल हो गयी. पुलिस ने अपराध की साजिश रचते छह अपराधियों को हरवे हथियार व नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया. सभी ने मुजफ्फरपुर व मोतिहारी जिले में हाल के दिनों में हुई वारदातों में संलिप्तता स्वीकारी है.
पूछताछ में मिली जानकारी पर पुलिस ने लूट का सामान आधे दाम में खरीदने वाले एक स्वर्ण व्यवसायी को भी गिरफ्तार किया है. एसएसपी हरप्रीत कौर ने शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की. इसमें बताया कि सभी हाल के दिन में हुई घटना में इनकी भूमिका रही है.
सरैया एसडीपीओ डॉ. शंकर झा व चकिया एसडीपीओ शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
सभी अपराधियों ने हाल के दिन में जिले के पश्चिमी इलाके में हुई घटना में इन संलिप्तता स्वीकारी है. एसएसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना मुकेश सहनी है. गिरोह के चार अन्य अपराधी फरार है. उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है.
लूटे गये सामान को अपराधी आधे दाम में स्वर्ण आभूषण व्यवसायी संयम कुमार से बेचते थे. इन्हें वह गला कर सोना तैयार करता था. मुकेश सहनी से पूछताछ के दौरान उसने संयम के बारे में जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >