दामोदरपुर व कलमबाग इलाके में लगी एलइडी लाइट

मुजफ्फरपुर : शहर में एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम तेजी से चल रहा है. बाबा नगरी व कांवरिया पथ में 107 लाइट लगाने के बाद इइएसएल कंपनी शहर के इंट्री प्वाइंट को जगमग करने में जुटी है. बुधवार को बैरिया-दामोदरपुर मुख्य सड़क पर 17 लाइट लगायी गयी. इसके अलावा कलमबाग चौक-अघोरिया बाजार इलाके में […]

मुजफ्फरपुर : शहर में एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम तेजी से चल रहा है. बाबा नगरी व कांवरिया पथ में 107 लाइट लगाने के बाद इइएसएल कंपनी शहर के इंट्री प्वाइंट को जगमग करने में जुटी है. बुधवार को बैरिया-दामोदरपुर मुख्य सड़क पर 17 लाइट लगायी गयी. इसके अलावा कलमबाग चौक-अघोरिया बाजार इलाके में 13 लाइट लगी.
नगर आयुक्त संजय दूबे ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान शहर में लोगों की भीड़ बढ़ेगी. इसको देखते हुए कंपनी को इंट्री प्वाइंट व मुख्य सड़कों को जगमग करने का निर्देश दिया गया है. अबतक एक हजार लाइट पूरे शहर में लग चुकी है. सबसे ज्यादा लाइट श्रावणी मेले को लेकर वार्ड नंबर 21 व इसके आसपास लगी है. दो माह में पूरे शहर में लाइट लग जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >