काउंटर से पहले दवा लेने को दो महिलाएं उलझीं, अफरा-तफरी

मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार को सुबह की ओपीडी में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब काउंटर पर पहले दवा लेने के लिए दो महिलाएं आपस में उलझ गयीं. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गयी. अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं […]

मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार को सुबह की ओपीडी में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब काउंटर पर पहले दवा लेने के लिए दो महिलाएं आपस में उलझ गयीं. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गयी.
अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं संभलने पर नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं व उनके परिजनों को समझा कर मामला शांत कराया. जानकारी के अनुसार, महिला दवा काउंटर पर काफी लंबी लाइन लगी थी. इस बीच दो महिलाएं सबसे आगे आकर खड़ी हो गयीं.
पीछे खड़ी महिला मरीज व उनके परिजनों ने इसका विरोध किया. लेकिन, वह नहीं हटी. कहने लगी कि 12 बज गये हैं, दवा नहीं मिलेगी. वह बीमार है. इसलिए उसे दवा की काफी जरूरत है. इसके बाद भी पीछे खड़ी महिलाएं नहीं मानी. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >