चमकी बुखार से एक की मौत, तीन भरती

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के पीआइसीयू वार्ड इलाज के दौरान चमकी बुखार से पीड़ित बच्चे की मौत सोमवार की सुबह हो गयी. वह बोचहां थाने के हरपुर गांव निवासी मुकेश कुमार की छह वर्षीय पुत्री हिमानी कुमारी थी. उसे शनिवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था. देर रात भरती हुए तीन बच्चे : पीआइसीयू […]

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के पीआइसीयू वार्ड इलाज के दौरान चमकी बुखार से पीड़ित बच्चे की मौत सोमवार की सुबह हो गयी. वह बोचहां थाने के हरपुर गांव निवासी मुकेश कुमार की छह वर्षीय पुत्री हिमानी कुमारी थी. उसे शनिवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
देर रात भरती हुए तीन बच्चे :
पीआइसीयू वार्ड में गंभीर हालत में रात 11 से 12 बजे के बीच तीन बच्चों को भरती कराया गया. तीनों बच्चों की हालत गंभीर बतायी गयी है. इनमें सीतामढ़ी के डुमरा थाने के सिमरा गांव निवासी रौशन साह की डेढ़ वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी शामिल हैं. उसे तेज बुखार व उल्टी से पीड़ित होने पर भरती कराया गया. बरहेता के पंकज महतो के छह वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार को भी गंभीर हालत में भरती कराया गया था.
वहीं समस्तीपुर के रोसरा थाने के पंचगामा गांव निवासी विनोद महतो के दो वर्षीय पुत्र सूर्या कुमार को भी चमकी बुखार से पीड़ित होने पर भरती कराया गया था. मीनापुर के मुसुदपुर के प्रह्लाद राय के तीन वर्षीय पुत्र शिवम कुमार को जॉडिंस से पीड़ित होनी पर भरती कराया गया था. साेमवार की शाम मीनापुर राम सहाय छपरा गांव निवासी ललन शर्मा के छह वर्षीय पुत्री सलोनी कुमारी को चमकी बुखारी से पीड़ित होने पर भरती कराया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >