कोर्ट हाजत में कैदी ने काट ली नस आत्महत्या की दी धमकी

मुजफ्फरपुर : लूटकांड के एक मामले में जेल में बंद कैदी जुम्मन मियां उर्फ कनकटवा ने पेशी के बाद कोर्ट हाजत में बायें हाथ की नस ब्लेड से काट लिया. इससे हाजत में अफरा तफरी मच गयी. आनन फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया. गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. […]

मुजफ्फरपुर : लूटकांड के एक मामले में जेल में बंद कैदी जुम्मन मियां उर्फ कनकटवा ने पेशी के बाद कोर्ट हाजत में बायें हाथ की नस ब्लेड से काट लिया. इससे हाजत में अफरा तफरी मच गयी. आनन फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया. गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. उसने हाजत के ही पुलिस पर हाथ की नस काटने का आरोप लगाया है.

लूट व छिनतई के दर्जन भर मामलों में नाम आने से वह परेशान था. बुधवार को एक नये कांड में आरोपित होने की जानकारी के बाद से ही वह आक्रोशित था. हाजत में जाने के बाद वह फिर से हाथ की नस काट लिया. उसने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है. सरमसपुर निवासी जुम्मन मियां उर्फ कनकटवा को न्यायालय से जारी प्रोडक्शन वारंट पर एसडीजेएम (पश्चिमी) शबा आलम की कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. हवलदार सत्येंद्र राय उसे पेशी के लिए ले गया. कोर्ट में ऑफिस क्लर्क ने उसे एक और केस में प्रोडक्शन की जानकारी दी. शाम चार बजे लाने को लिए कहा.

14 मार्च से जेल में है बंद
कांटी थाने के दारोगा शंभुशरण गुप्ता के बयान पर मनियारी थाना के पुरुषोत्तमपुर निवासी अनीष कुमार उर्फ पुंजी, सरमसपुर निवासी जुम्मन मियां उर्फ कनकटवा व भीम उर्फ दीपू पर 14 मार्च को प्राथमिकी दर्ज हुई थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि पैशन प्रो बाइक पर सवार तीन बदमाश अपराध की साजिश कर रहे हैं. पुलिस जीप को आते देख तीनों अपराधी सुधा डेयरी की ओर भागने लगे. भागने के दौरान उनकी बाइक पलट गयी. इसमें एक अपराधी जख्मी हो गया और पुलिस के हत्ये चढ़ गया. जुम्मन व दीपू साह फरार हो गये थे. हालांकि, बाद उसे भी पकड़ लिया गया था.
एक माह पूर्व भी काटी थी हाथ की नस
एक माह पूर्व भी जुम्मन मियां उर्फ कनकटवा ने हाथ की नस कोर्ट हाजत में काट लिया था. उसने पत्नी से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया था. वह एक बार विषपान भी कर चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >