आसनसोल में दरभंगा के ठेकेदार 5.50 लाख लूटा

मुजफ्फरपुर : दरभंगा के रतनपुर गांव निवासी ठेकेदार सिकंदर सिंह से आसनसोल रेलवे स्टेशन पर अपराधियों ने बंधक बनाकर 5.50 लाख रुपये लूट लिये. इस दौरान उसकी जमकर पिटाई भी की. राशि लूटने के बाद अपराधी ने उसे तुरंत वहां से निकल जाने को कहा. इसकी शिकायत करने की कोशिश करने पर हत्या कर रेलवे […]

मुजफ्फरपुर : दरभंगा के रतनपुर गांव निवासी ठेकेदार सिकंदर सिंह से आसनसोल रेलवे स्टेशन पर अपराधियों ने बंधक बनाकर 5.50 लाख रुपये लूट लिये. इस दौरान उसकी जमकर पिटाई भी की. राशि लूटने के बाद अपराधी ने उसे तुरंत वहां से निकल जाने को कहा. इसकी शिकायत करने की कोशिश करने पर हत्या कर रेलवे लाइन पर फेंक देने की भी धमकी दी.

बदमाशों के धमकी से भयभीत पीड़ित ठेकेदार किसी तरह मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचा. यहां उसके परिजनों ने इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भरती कराया है. इंटर स्टेट मामला होने के कारण अहियापुर पुलिस पीड़ित का बयान दर्ज करने में टालमटोल कर रही थी. लेकिन, मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी हरप्रीत कौर ने अहियापुर पुलिस को पीड़ित का बयान दर्ज करने का निर्देश दिया.

कोलकाता में है पेटी कंट्रैक्टर
घटना के संबंध में पीड़ित ठेकेदार सिकंदर सिंह ने बताया कि कोलकाता में वह पेटी कंट्रैक्टर है. पिछले माह वह कोलकाता गया था और हिसाब करने के बाद अपने पार्टनर से 5.50 लाख रुपये लेकर वापस लौटने के लिए 29 जून को आसनसोल रेलवे स्टेशन पर मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचा. गंगा सागर ट्रेन का इंतजार कर रहा था. इसी बीच रात करीब 11 बजे तीन व्यक्ति उसके पास पहुंचे और जबरन उठा कर रेलवे स्टेशन के अंतिम छोर स्थित एक पुराने केबिन में ले गये. वहां उसके साथ काफी मारपीट की. सिर, मुंह व पीठ पर लात-मुक्के से पीट कर बेहोश कर दिये. इसके बाद रुपयों से भरा बैग छीन लिया. इस दौरान कुछ वर्दीधारी भी वहां पहुंचे थे.
बैग छीन लेने के बाद भी उसे मुक्त नहीं किया गया. रात भर सभी ने पिटाई की. सुबह चार बजे उसे तुरंत स्टेशन छोड़ देने की धमकी देते हुए मुक्त किया गया. बदमाशों ने किसी से शिकायत करने की कोशिश करने पर हत्या कर रेलवे लाइन पर फेंक देने की भी धमकी दी. रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को देख वह उसमें बैठ गया. गाड़ी खुलने के कुछ ही देर बाद उसे बेहोशी जैसा महसूस हुआ. कुछ घंटे बाद रांची में उसे एक मित्र ने देखा. उसने उसे मुजफ्फरपुर तक पहुंचाया. परिजनों को सूचना दी गयी. मंगलवार की शाम परिजन उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भरती कराया.
इंटर स्टेट मामला होने के कारण अहियापुर पुलिस ने नहीं दर्ज किया बयान
मामला सामने आने पर एसएसपी हरप्रीत कौर ने बयान दर्ज करने का दिया निर्देश
गंभीर रूप से घायल ठेकेदार त्रिभुवन एसकेएमसीएच में भरती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >