आठ तक बारिश की संभावना

मुजफ्फरपुर : मानसून की बरसात के कारण लगातार तीसरे दिन तापमान नीचे खिसक कर सामान्य से 4.3 डिग्री कम 28.7 डिग्री तक आ गया. सुबह से ही बरसात होती रही. दोपहर में जोरदार बारिश कुछ देर तक हुई. हालांकि, शाम तक बारिश बंद होने के कारण लोगों को कुछ राहत मिली. मौसम विभाग ने आठ […]

मुजफ्फरपुर : मानसून की बरसात के कारण लगातार तीसरे दिन तापमान नीचे खिसक कर सामान्य से 4.3 डिग्री कम 28.7 डिग्री तक आ गया. सुबह से ही बरसात होती रही. दोपहर में जोरदार बारिश कुछ देर तक हुई. हालांकि, शाम तक बारिश बंद होने के कारण लोगों को कुछ राहत मिली. मौसम विभाग ने आठ जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है.
मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.7 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री था. मौसम विज्ञान केंद्र
पूसा की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार तीन दिनों का औसत तापमान अधिकतम 31.3 व न्यूनतम 25.9 डिग्री दर्ज किया गया.
इस दौरान 20.5 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड किया गया. अगले दो दिनों में और तेज बारिश की संभावना जतायी गयी है, जबकि उसके बाद हल्की बरसात होगी. दो दिनों के बाद पुरुबा हवा चलने की भी उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >