महिला संरक्षणदाता मुनचुन देवी शिवहर से गिरफ्तार

दीपक अपहरण कांड 22 अक्टूबर 2016 में दीपक का हुआ था अपहरण मुक्ती को ले फिरौती में मांगी गयी थी एक करोड़ मधुबन : राजेपुर के चर्चित दीपक सर्राफ अपहरण कांड की महिला संरक्षणदाता शिवहर की मुनचुन देवी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है. उक्त महिला राजेश राय गैंग द्वारा अपहरण की […]

दीपक अपहरण कांड

22 अक्टूबर 2016 में दीपक का हुआ था अपहरण
मुक्ती को ले फिरौती में मांगी गयी थी एक करोड़
मधुबन : राजेपुर के चर्चित दीपक सर्राफ अपहरण कांड की महिला संरक्षणदाता शिवहर की मुनचुन देवी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है. उक्त महिला राजेश राय गैंग द्वारा अपहरण की घटनाओं को अंजाम देने के बाद अपहृत को सुरक्षित रखने के साथ गैंग को संरक्षण देती थी.
मुनचुन शिवहर जिले के तरियानी थाने के कुशहर गांव की रहने वाली है. राजेपुर थानाध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने बताया कि फिरौती को लेकर 22 अक्तूबर 2016 की शाम मुजफफ्फरपुर के शिवाईपट्टी थाने के पैगंबरपुर डेरा चौक से सोने चांदी की दुकान बंदकर लौट रहे दीपक को अपराधियों ने काशी पकड़ी पुल के पास से अपराधियों ने अगवा कर लिया था. घटना के बाद अपराधियों ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी. हालांकि पुलिस बगैर फिरौती दिये दीपक को मुक्त करा लिया था. साथ ही गैंग के सरगना राजेश राय समेत कई अपराधी पुलिस के हत्थे चढ चुके हैं.
मुनचुन व नीलम घटना
के बाद से थीं फरार
थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि अपहरण में अहम भूमिका निभाने वाली मुनचुन व नीलम मां-बेटी है. दोनों घटना के बाद से फरार थी. इधर गांव आने की सूचना पर शनिवार को नीलम को गिरफ्तार कर लिया गया. वहां से मुनचुन भाग निकली थी, जो सोमवार को पकड़ी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >