पति, पत्नी और वो... प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पत्नी ने चप्पल से पीटा, पुलिस ने मुश्किल से संभाला

एक शादीशुदा पुरुष अपनी प्रेमिका से मिलने बाजार समिति के गेट के पास गया. मगर इस बीच उसकी पत्नी ने दोनों को पकड़ लिया और पति की चप्पल से पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि घटना अहियापुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस के अनुसार प्रेमी गायघाट का है और प्रेमिका बोचहां थाना क्षेत्र की रहने वाली है.

एक शादीशुदा व्यक्ति को अपनी प्रेमिका से मिलने जाना भारी पड़ गया. बताया जा है कि व्यक्ति अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बाजार समिति गेट के पास गया. मगर वहां उसकी बीवी भी पहुंच गयी. इसके बाद पत्नी ने आवदेखा न ताव अपनी चप्पल से पति की पिटाई शुरू कर दी. पति-पत्नी के बीच इस हाई वोल्टेज ड्रामा के कारण सड़क पर जाम की स्थिति हो गयी. बाद में पुलिस ने किसी तरह से दोनों को शांत किया और थाने लेकर गयी. इस बीच पत्नी ने प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी.

पति के साथ जाने से महिला ने किया इंकार

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की रविवार दोपहर जम कर पिटाई कर दी गयी़ घटना अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति के दक्षिणी गेट के समीप हुई. पति, पत्नी और वो के चक्कर में विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपनी चप्पल से पति की जम कर पिटाई कर दी. बीच-बचाव करने के दौरान कथित प्रेमिका को भी चाटा जड़ दिया. इस दौरान आधा घंटा तक हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. बीच सड़क पर विवाद होने के कारण गश्ती दल मौके पर पहुंचा. इस बीच कथित प्रेमिका मौके से भाग निकली. पुलिस ने पति-पत्नी को समझा-बुझा कर विवाद समाप्त करा दिया. लेकिन, महिला पति के साथ घर जाने को तैयार नहीं हुई तो मायके भेजा गया.

दिल्ली में काम करता है महिला का पति

गायघाट थाना क्षेत्र की एक युवक रविवार दोपहर अहियापुर पहुंचा. वह बाजार समिति के दक्षिणी गेट पर एक महिला से बातचीत कर रहा था. इसी दौरान उसकी पत्नी आ गयी. युवक कुछ समझ पाता कि पत्नी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. पत्नी का आरोप था कि उसका पति दिल्ली में एक फैक्टरी में सुपरवाइजर है. रक्षाबंधन में घर आया था. रविवार सुबह उससे झूठ बोल कर प्रेमिका से मिलने आया था. इसकी भनक उसे लग गयी और वह भी पीछे-पीछे गायघाट से अहियापुर पहुंच गयी. इसके बाद हंगामा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >