Muzaffarpur Weather: सर्द हवाओं ने बढ़ा दी कनकनी, रात के पारे में गिरावट, जानिए मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

Muzaffarpur Weather: जिले में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. सुबह शाम कोहरा भी देखने को मिल रहा है. पछुआ हवा ने सर्दी बढ़ा दी है. हालांकि, दिन में धूप निकल जाने से लोगों को काफी राहत महसूस होती है. जानिए, आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Muzaffarpur Weather: जिले में अब कंपकपाने वाली सर्दी पड़ने लगी है. बीते कुछ दिनों से सुबह की शुरुआत कनकनी वाली ठंड से हो रही है. हालांकि, राहत वाली बात यह है कि दिन चढ़ते ही अच्छी धूप निकल आती है, जिससे लोगों को दिन में काफी राहत महसूस होती है. सुबह शाम लोगों को इस कंपकपाती ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. सुबह के समय अधिक कोहरा होने की वजह से राहगीरों को आने जाने में भी असुविधा हो रही है. आज सुबह कई जगहों पर कोहरा देखने को नहीं मिला. आज के मौसम को लेकर विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी किया है. आइए, जानते हैं आखिर आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

क्या है मौसम को लेकर अपडेट?

बीते दिन यानी शुक्रवार को सुबह और रात में काफी ठंड देखने को मिला. सुबह की शुरुआत कनकनी वाली ठंड से हुई तो दिन में थोड़ी बहुत धूप देखने को मिली. धूप खिलने से लोगों को राहत महसूस हुई. दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वही रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा. आज यानी शनिवार को लेकर विभाग ने बताया कि आज से रात के पारे में और गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके वजह से लोगों को अधिक ठंडी महसूस होगी. दिन में पछुआ हवा बहने की भी संभावना है. आज दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले 2 से 3 दिनों तक मौसम ऐसे ही सर्द बना रहने वाला है. हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा.

ALSO READ: Bihar Politics: लालू के बिखरते ‘MY’ को साधने निकले तेजस्वी यादव, 15 दिसंबर से इन जिलों में करेंगे संवाद यात्रा

306 पर पहुंचा जिले का AQI

जिले की हवा बेहद खराब हो गई है. एक तरफ कोहरा और बढ़ती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है. दूसरी तरफ शहर की खराब वायु गुणवत्ता से लोग चिंता में हैं. बीते कुछ दिनों से लगातार शहर की आबो हवा खराब हो रखी है. आज सुबह शहर का AQI 306 दर्ज किया गया है. इस तरह की खराब वायु गुणवत्ता लोगों के स्वस्थ्य जीवन के लिए हानिकारक है. सिर्फ मुजफ्फरपुर ही नहीं आसपास के लगभग सभी जिलों में स्थिति यही है. जिलों की हवा प्रदूषण की वजह से जहरीली हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >