बिहार को जल्द मिलेगा नया एयरपोर्ट, करोड़ों के प्रोजेक्ट से उत्तर बिहार के लोगों को फायदा, मजबूत होगी एयर कनेक्टिविटी

Airport In Bihar: बिहार में लगातार एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. ऐसे में राज्य के लोगों को जल्द ही एक और एयरपोर्ट मिलने वाला है. मुजफ्फरपुर जिले में पताही एयरपोर्ट जल्द बनकर तैयार होने वाला है. इससे उत्तर बिहार के लोगों को फायदा मिल सकेगा.

Airport In Bihar: बिहार के लोगों को जल्द ही नए एयरपोर्ट की सौगात मिलने वाली है. 7 सितंबर को पताही एयरपोर्ट के नए विकास कार्य का शिलान्यास होगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके साथ ही एयरपोर्ट को नए रूप में विकसित करने की कवायद औपचारिक तौर पर आगे बढ़ेगी.

शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसमें कई केंद्रीय मंत्री और बिहार सरकार के मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. ऐसे में 7 सितंबर का दिन सिर्फ पताही एयरपोर्ट ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर बिहार की हवाई कनेक्टिविटी के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

1967 से शुरू हुआ था हवाई सफर

पताही एयरपोर्ट का इतिहास करीब 6 दशक पुराना है. 1967 से 1982 तक यहां से मुजफ्फरपुर और पटना के बीच नियमित यात्री विमान सेवा चलती थी. छोटे विमान करीब 3600 फीट लंबे रनवे से उड़ान भरते थे.लेकिन 1982 के बाद नियमित उड़ान बंद हो गई.

इसके बाद एयरपोर्ट का इस्तेमाल धीरे-धीरे सीमित होता गया. कभी राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए हेलीकॉप्टर आया तो कभी वीआईपी मूवमेंट हुआ, लेकिन आम यात्रियों के लिए यहां से विमान सेवा शुरू नहीं हो सकी. ऐसे में अब तस्वीर बदलने की तैयारी है.

एयरपोर्ट को मिलेगा नया रूप

पताही एयरपोर्ट को क्षेत्रीय हवाई नेटवर्क से जोड़ने की योजना है. इसके विकास में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की भूमिका रहेगी. शुरुआती चरण में छोटे विमानों के परिचालन पर फोकस किया जाएगा. एयरपोर्ट पर रनवे को बेहतर बनाने के साथ नया टर्मिनल भवन और आधुनिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर विकसित किया जाएगा.

यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं भी तैयार की जाएंगी. इसके अलावा यहां पायलट ट्रेनिंग सेंटर विकसित करने की योजना भी है. जानकारी के मुताबिक, लगभग 104 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की प्लानिंग है.

उड़ान शुरू हुई तो कारोबार भी बढ़ेगा

पताही एयरपोर्ट का सबसे बड़ा फायदा सिर्फ मुजफ्फरपुर तक सीमित नहीं रहेगा. उत्तर बिहार के कई जिलों के लोगों के लिए पटना या दूसरे शहरों तक पहुंचने का एक वैकल्पिक हवाई रास्ता खुल सकता है. मुजफ्फरपुर पहले से ही उत्तर बिहार का बड़ा कारोबारी केंद्र है.

बेहतर एयर कनेक्टिविटी से उद्योग, व्यापार, निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. जिले की पहचान लीची उत्पादन के लिए भी है। हवाई संपर्क मजबूत होने पर लीची और अन्य उत्पादों को बड़े बाजारों तक तेजी से पहुंचाने की संभावनाएं बढ़ेंगी.

Also Read: अयोध्या-जनकपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने की तैयारी, जानिए बिहार में किन रूटों से गुजरेगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >