करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

टेटियाबंबर प्रखंड की धोरी पंचायत अंतर्गत धोरी गांव स्थित बहियार में गुरुवार को बिजली का करंट लगने से 45 युवक की मौत हो गयी

मुंगेर टेटियाबंबर प्रखंड की धोरी पंचायत अंतर्गत धोरी गांव स्थित बहियार में गुरुवार को बिजली का करंट लगने से 45 युवक की मौत हो गयी. इस दौरान वहां मौजूद अन्य युवकों के शोर मचाने पर बिजली काटकर युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर लाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. बताया गया कि धौरी निवासी 45 वर्षीय रुदल मंडल अपने गांव के बहियार में मोटर लगाकर गड्ढे में पानी भर रहा था. इसी दौरान मोटर में लगे बिजली के तार पर उसका पैर चला गया. जिससे करंट लगने से वह गिर पड़ा. उसके गिरते ही वहां मौजूद अन्य युवकों ने शोर मचाकर मोटर से बिजली कनेक्शन काटा गया. जिसके बाद वहां पहुंचे अन्य लोगों द्वारा रुदल मंडल को इलाज के लिए तारापुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इधर, युवक की मौत के बाद उसके परिजनों में हाहाकार मच गया. बताया गया कि मृतक अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गया है. रुदल मंडल परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था. ग्रामीणों के अनुसार वह गड्ढे को सूखाकर मछली मारने के लिए मोटर पंप लगाया था. जो उसके रोजगार का जरिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >