महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का हुआ आयोजन

पार्टी मुख्यालय लोक जनशक्ति पार्टी आर के आदेश के आलोक में शनिवार को जमालपुर प्रखंड के रामनगर पंचायत में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित की गयी.

जमालपुर. पार्टी मुख्यालय लोक जनशक्ति पार्टी आर के आदेश के आलोक में शनिवार को जमालपुर प्रखंड के रामनगर पंचायत में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद पासवान ने की. मुख्य अतिथि जिला प्रभारी योगेंद्र प्रसाद थे. उन्होंने कहा कि आज महिला पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है. हर विभाग में महिला सम्मान के साथ गर्व से हर कार्य में शामिल है. इसका देन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार का है. जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाएं सबल और सक्षम बना रही है. मुख्यमंत्री ने भी महिलाओं के लिए अनेक प्रकार की महत्वपूर्ण योजनाएं चालू की है. पंचायती राज संस्थान में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, कन्या उत्थान योजना, बालिका पोशाक योजना, बालिका साइकिल योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, जीविका जननी बाल सुरक्षा योजना, बिहार राज्य महिला अधिकारिता नीति और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना महिलाओं को लगातार सशक्त बना रही है. संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष गायत्री देवी ने की. मौके पर देवव्रत कुमार, सुमित रंजन, महानंदा पासवान, मीना देवी, आरती देवी, संगीता देवी, मीरा देवी, सविता देवी, चिंता देवी, प्रियंका देवी, करीना कुमारी, राखी देवी, अंजनी देवी, गीत देवी, निशा देवी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >