महिला के साथ बलात्कार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्रैफिक सिपाही की सूचना पर कासिम बाजार थाना पुलिस तत्काल वहां पहुंची.

पीड़ित महिला ने पी रखी थी शराब, आरोपी पर पहले भी लगा चुकी है छेड़खानी का आरोप मुंगेर

शहर के घोषी टोला मुहल्ले में एक युवक ने मंगलवार की देर शाम एक महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घोषी टोला से बलात्कारी युवक को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पीड़ित महिला ने शराब पी रखी थी. पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायालय में उपस्थापन कराया.

बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम कस्तूरबा वाटर वर्क्स मोड़ पर तैनात महिला ट्रैफिक पुलिस के पास एक महिला रोते हुए पहुंची और कहा कि घोषी टोला में उसको एक घर में ले जाकर उसके साथ एक युवक ने बलात्कार किया है. ट्रैफिक सिपाही की सूचना पर कासिम बाजार थाना पुलिस तत्काल वहां पहुंची. लेकिन घटनास्थल कोतवाली थाना क्षेत्र में था. जिसके बाद पीड़ित महिला को कोतवाली थाना लाया गया. उसने पुलिस को बताया कि वह रामलीला मैदान में झोपड़ी बना कर रहती है. मंगलवार को घोषीटोला निवासी धीरज कुमार उसे अपने घर पर बुलाया. जहां उसके साथ बलात्कार किया गया. जिसके बाद कोतवाली और कासिम बाजार थाना पुलिस ने तत्काल घोषीटोला मुहल्ले में छापेमारी कर बलात्कारी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक ने संबंध बनाने की बात को स्वीकार किया. लेकिन महिला की स्वीकृति के बाद उसने संबंध बनाया, उसके साथ जबरन संबंध नहीं बनाया.

महिला ने पी रखी थी शराब, पहले भी आरोपी पर लगा चुका है आरोप

बताया जाता है कि जिस समय महिला बलात्कार की शिकायत लेकर ट्रैफिक पुलिस और कोतवाली थाना पुलिस के पास पहुंची. उस समय उसने शराब पी रखी थी. जिसके कारण पुलिस ने महिला और आरोपी युवक दोनों को मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया. जिसमें सिर्फ महिला के शराब पीने की पुष्टि हुई. लेकिन युवक के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई. सूत्रों की माने तो मार्च 2025 में भी यह महिला धीरज और उसके एक अन्य साथी अरमान पर छेड़खानी को लेकर कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. इधर बुधवार को मेडिकल चेकअप के बाद दोनों को न्यायालय में उपस्थापन कराया गया.

कहते हैं पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि एक महिला ने घोषी टोला निवासी धीरज कुमार पर घर बुलाकर जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला शराब पी रखी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >