हरिणमार में महिला की हत्या, मकई खेत से पुलिस ने शव किया बरामद

गंगा पार हरिणमार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बाबा काशीनाथ टोला निवासी मसोमात 45 वर्षीय महिला अनिता देवी की अपराधियों ने पीट-पीट कर हत्या कर मकई खेत में फेंक दिया.

दो दिन पूर्व घर से पशु चारा लाने निकली थी महिला

मुंगेर. गंगा पार हरिणमार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बाबा काशीनाथ टोला निवासी मसोमात 45 वर्षीय महिला अनिता देवी की अपराधियों ने पीट-पीट कर हत्या कर मकई खेत में फेंक दिया. मंगलवार की शाम पुलिस ने शव को खेत से बरामद किया. जिसके नाक व मुंह में खून के निशान थे, जबकि शरीर पर कई जख्म के निशान थे.

बताया जाता है कि हरिणमार पंचायत के लक्ष्मीपुर काशी बाबा स्थान टोला निवासी स्व. होरिल सिंह की 45 वर्षीय पत्नी अनिता देवी दो दिन पूर्व घास काटने के लिए हसुआ और रस्सी लेकर निकली थी. लेकिन वह घर लौट कर वापस नहीं आयी. जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. मृतका के बड़े पुत्र विजय सिंह ने बताया कि खोजबीन के दौरान सोमवार की शाम करीब चार बजे घर से आधा किलोमीटर दूर बहियार में मकई के खेत में पहुंचे तो मां का कचिया और चप्पल मिली. जिसके बाद मकई खेत में खोजबीन किया तो मां का शव मिला. मां के नाक व मुंह पर खून लगा था, जबकि शरीर पर कई जख्म के निशान थे. इधर शव मिलने की सूचना पर हरिणमार थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने कहा कि अनिता देवी की किसी ने हत्या कर शव को मकई खेत में फेंक दिया था.

सूचना पर पुलिस ने मकई खेत से शव बरामद किया. परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व वह घास लाने के लिए बहियार की ओर निकली थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

ऐके आजाद, हरिणमार थानाध्यक्षB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >