बरियारपुर में महिला की संदिग्ध मौत, शव गंगा में बहाने का आरोप; पति समेत परिजन फरार

मुंगेर के रघुनाथपुर गांव में चांदनी देवी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है. मायके पक्ष का गंभीर आरोप है कि पति ने विवाद के बाद शव को गंगा नदी में बहा दिया. पुलिस शव की तलाश में जुटी है, वहीं आरोपी पति और परिजन फरार हैं.

Munger Suspicious Death: मुंगेर. बरियारपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में चांदनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति निक्की कुमार मंडल और उसके परिजनों पर शव को गंगा नदी में बहाकर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया है. सूचना मिलने के बाद बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

पति से विवाद के बाद आत्महत्या का दावा

जानकारी के अनुसार मृतका चांदनी देवी का मायका गोबड्डा गांव में है. परिजनों का आरोप है कि बीती रात किसी बात को लेकर पति निक्की कुमार मंडल और चांदनी देवी के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद चांदनी देवी ने कथित रूप से ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली.

शव गंगा में बहाने का लगाया आरोप

मायके पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद पति और उसके परिजनों ने शव को घटनास्थल से हटाकर गंगा नदी में बहा दिया, ताकि मामले के साक्ष्य मिटाए जा सकें और घटना को छिपाया जा सके.

पुलिस कर रही शव की तलाश

घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन रघुनाथपुर पहुंचे और बरियारपुर थाना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस ने परिजनों के साथ गंगा नदी में शव की तलाश शुरू कर दी है. समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था.

पति समेत परिजन फरार

Munger Suspicious Death: घटना के बाद से पति निक्की कुमार मंडल सहित परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं. बरियारपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. शव बरामद होने और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >