महिला की पिटाई

तारापुर थाना क्षेत्र के धनपुरा में शुक्रवार को घर के दीवार से सटकर गड्ढा खोदकर पाइप बिछाने से मना करने पर एक महिला की जमकर पिटाई की गयी

प्रतिनिधि, तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र के धनपुरा में शुक्रवार को घर के दीवार से सटकर गड्ढा खोदकर पाइप बिछाने से मना करने पर एक महिला की जमकर पिटाई की गयी. इस मारपीट में महिला का हाथ टूट गया और दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया गया. इस मामले में जख्मी महिला पूजा देवी ने शशि भूषण शर्मा, अमित शर्मा, रीता देवी एवं रेणु देवी के विरुद्ध तारापुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने कहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे मेरे घर के दीवाल से सटकर शशि भूषण शर्मा पाइप बिछा रहा था. जब मैंने दीवार से हटकर गड्ढा खोदकर पाइप बिछाने की बात कही तो लोगों ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज करने लगे. शशि के इशारे पर इन सबों ने लाठी-डंडा से मारपीट किया. जिससे मेरा हाथ टूट गया. हो हल्ला की आवाज सुनकर कर गायत्री देवी, खुशबू देवी, पंकज शर्मा, नारद शर्मा पहुंचे तो इन सबों की भी पिटाई की गयी. शशि ने गलत नीयत से मेरे कपड़े को फाड़ दिया. उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >