करनी सेना के सदस्यों एवं भाजपाइयों ने उनके योगदान को किया नमन
तारापुर/ हवेली खड़गपुर/ असरगंज
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को जिले के विभिन्न प्रखंडों में विजयोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया. राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के सदस्यों एवं भाजपाइयों ने कुंवर सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया और उनके स्वतंत्रता संग्राम में दिये गये योगदान को आत्मसात करने का संकल्प लिया. तारापुर के अनुसार पारामाउंट एकेडमी, तारापुर में महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की 249 वीं जयंती शौर्य दिवस के रूप में मनाया. विद्यालय परिसर में कार्यक्रम हुआ. प्रिंसिपल उमेश पाठक, एकेडमिक डायरेक्टर पुरुषोत्तम कुमार सिंह, वाइस प्रिंसिपल सुरजीत पांडा, अलीमुद्दीन एवं अन्य शिक्षकों ने बाबू वीर कुंवर सिंह के अदम्य साहस और देशभक्ति को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी. भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कक्षा दशम की छात्रा श्रेया कुमारी व भाव्या कश्यप ने कहा कि कुंवर सिंह के 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी गई वीरगाथा का प्रभावशाली वर्णन किया. सामाजिक विज्ञान के शिक्षक धीरज कुमार ने कहा कि “बूढ़े भारत में भी आई फिर से नई जवानी थी. जैसी कहावत कुंवर सिंह के अद्वितीय साहस को दर्शाती है. वक्ताओं ने कह, 1857 के सिपाही विद्रोह की क्रांति में 1777 में जन्म लेने वाले कुंवर सिंह का योगदान अतुलनीय रहा. प्रधानाचार्य ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं. उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनसे साहस, त्याग एवं देश प्रेम की सीख लेनी चाहिए.
हवेली खड़गपुर,
प्रखंड में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती विजयोत्सव के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड के अग्रहण गांव से श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश युवा सचिव चंदन सिंह चौहान के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने जयंती समारोह में शामिल हुए और उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. वीर कुंवर सिंह जयंती उत्सव में शामिल होने आधा दर्जन लोग वाहनों पर सवार होकर भागलपुर के लिए रवाना हुए. मौके पर कुमार सुमन, अमलेश सिंह, सिंटू सिंह, कृष्ण सिंह, विनोद सिंह, सौरव सिंह, छोटू सिंह, चंदन कुमार, रंजन सिंह सहित अनेक ग्रामीण युवा मौजूद थे. इधर नगर के हेब्रोन मिशन स्कूल में भी वीर कुंवर सिंह की जयंती पर एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया. प्राचार्य पीसी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को उन्होंने उनके जीवन, संघर्ष और बलिदान के बारे में बताया गया. उन्होंने कहा कि छात्रों को देशभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया. छात्रों ने भाषण, कविता और नाटक के माध्यम से वीर कुंवर सिंह के योगदान को याद किया. अशोक प्रसाद, अनु प्रसाद, दीपक कुमार, विनय कुमार, शाकिब, श्रवण कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
असरगंज-
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह की जयंती प्रखंड के बदरखा गांव में धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार मुन्ना के नेतृत्व में किया गया. जिसमें ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही. मौके पर वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि 1857 के विद्रोह में वीर कुंवर सिंह की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही और उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व कर देशभक्ति की मिसाल पेश की. कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल बना रहा और लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया. मौके पर दिलीप कुमार, विपिन सिंह, विद्यानंद सिंह सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे.