भेड़-बकरियों की तरह जनरल क्लास में यात्रा कर रहे रेलयात्री

भेड़-बकरियों की तरह जनरल क्लास में यात्रा कर रहे रेलयात्री

– रेलवे के स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने के बजाय नियमित ट्रेन को दे रहे प्राथमिकता

जमालपुर

गर्मी लोगों को रुला रही है. तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है. इस भीषण गर्मी में भी रेल यात्री लंबी दूरी की यात्रा परेशानियों के बीच करने को विवश है. क्योंकि पूरा किराया लेने के बावजूद रेलवे यात्रियों को जनरल बोगी में भेड़ बकरियों की तरह यात्रा करवा रही है.

जनरल कोच में रेल यात्री खड़े-खड़े कर रहे थे यात्रा

गुरुवार को भागलपुर से आनंद विहार को जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय अपराह्न 12:49 बजे से लगभग 18 मिनट विलंब से चलकर 13:08 बजे जमालपुर के प्लेटफार्म संख्या-2 पर आकर रुकी. उस समय प्लेटफार्म पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ थी. परंतु ट्रेन के डब्बे तो पहले से भरा हुआ था. यात्रियों को चढ़ने के लिए भी जगह नहीं मिल रहा था. इसको देखते हुए रेल यात्री के सामने जो डब्बा नजर आया वह इस डब्बे पर सवार हो गए. कुछ रेल यात्रियों ने हिम्मत जताकर वतानुकूलित बोगी में भी चढ़ने का प्रयास किया. जिन्हें चढने नहीं दिया गया. कई रेल यात्री स्लीपर बोगी में प्रवेश कर गये. वहां की स्थिति भी अत्यंत दयनीय थी. दूसरी तरफ जनरल बोगी का हाल यह था कि जनरल बोगी की खिड़की के सामने खड़ा रहने से ही भट्टी की तरह का एहसास हो रहा था. इस डब्बे में भी ठसमठस भीड़ थी. जब यात्रियों से यह पूछा गया कि इतनी तेज गर्मी में वे लोग इतनी लंबी यात्रा कैसे पूरा करेंगे तब यात्रियों ने कहा कि सब भगवान भरोसे है.

रेल यात्रियों को नहीं लुभापा रही समर स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने भागलपुर से दिल्ली के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. 04061 अप और 04062 डाउन 21 अप्रैल से 15 जुलाई तक भागलपुर से दिल्ली के बीच सप्ताह में एक दिन चलेगी. ऐसे में जब रेल यात्रियों से यह पूछा गया की स्पेशल ट्रेन से यात्रा क्यों नहीं कर रहे हैं. क्यों इतनी भीड़ में आप लोग विक्रमशिला से यात्रा कर रहे हैं. तब रेल यात्री शकलदेव मंडल, उमेश मंडल, अनिल यादव और अरविंद कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में अधिक भाड़ा लगता है. यात्रियों ने बताया कि विक्रमशिला एक्सप्रेस से जमालपुर से आनंद विहार का स्लीपर क्लास का किराया 560 रुपए हैं. जबकि भागलपुर दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन के स्लीपर क्लास का किराया 730 रुपए हैं. रेल यात्रियों ने कहा कि दो पैसे बचाकर वह रास्ते में खाते पीते दिल्ली पहुंच जाएंगे. परंतु समर स्पेशल ट्रेन में अधिक किराया क्यों दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >