विभिन्न विद्यालयों में उल्लास के साथ मनाई गयी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती

विभिन्न विद्यालयों में उल्लास के साथ मनाई गयी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती

जमालपुर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का विजय उत्सव गुरुवार को बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ विभिन्न विद्यालयों में मनाया गया. उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतत्व पर चर्चा की. सरस्वती शिशु मंदिर सफियाबाद में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुमित रोशन, शिक्षण प्रमुख प्रदीप कुमार शर्मा, वाटिका प्रमुख कृति कमल, कार्यालय प्रमुख शशिकांत सिंह एवं आचार्य सुमित सागर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रधानाचार्य ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह का जीवन हमें सिखाता है कि यदि मन में दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो कोई भी बाधा हमें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती. उन्होंने कहा बाबू वीर कुंवर सिंह का त्याग और बलिदान हमें न केवल देश सेवा की प्रेरणा देता है. बल्कि हमें एक परोपकारी मनुष्य बनने का मार्ग भी दिखता है. उनके ऐतिहासिक शौर्य गाथा की याद में हर वर्ष 23 अप्रैल को विजय उत्सव मनाया जाता है. इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कक्षा चार से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. अपनी ओजस्वी वाणी से वीर कुंवर सिंह की जीवनी प्रस्तुत करने वालों में मुख्य रूप से आदित्य, अंश, ऋषभ, कृष्ण वाणी, अंबिका, शिवानी, मौसम सहित कई अन्य विद्यार्थी शामिल रहे. इधर सरस्वती विद्या मंदिर दौलतपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके वीरता और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य छठू साह एवं उप प्रधानाचार्य संतोष कुमार, कार्यक्रम प्रमुख विपिन चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. प्रधानाचार्य ने वीर कुंवर सिंह के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए छात्रों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह का जीवन हमें देश प्रेम, त्याग और संघर्ष की सीख देता है. उप प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे महान वीरों की जयंती हमें अपनी संस्कृति और इतिहास से जोड़ती है तथा नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करती है. कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर वीर कुंवर सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >