ट्रैक्टर पर ओवरलोड ईंट की ढुलाई करते दो ट्रैक्टर धराया, 68 हजार का जुर्माना

ओवरलोड ईंट लदे होने के कारण 38,500 रुपये एवं दूसरे ट्रैक्टर बीआर 46जी-3302 पर 29,500 रुपये का चालान काटा गया.

असरगंज परिवहन विभाग ने गुरुवार को असरगंज थाना क्षेत्र के शाहकुंड मोड़ के समीप ओवरलोड वाहनों की धड़ पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान ओवरलोड ईंट लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया. जिस पर 68 हजार जुर्माना किया गया. परिवहन विभाग कि इस कार्रवाई से माल वाहक वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा. जिला परिवहन विभाग पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला ने बताया कि शाहकुंड मोड़ पर ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया गया. इस क्रम में ईंट लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया. जिसपर निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर ढुलाई करते पाये गये. जांच के बाद दोनों वाहनों का चालान काटा गया. उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक संजीव कुमार के ट्रैक्टर बीआर 34जी-8582 पर ओवरलोड ईंट लदे होने के कारण 38,500 रुपये एवं दूसरे ट्रैक्टर बीआर 46जी-3302 पर 29,500 रुपये का चालान काटा गया. कुल मिलाकर 68,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया. उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहन न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि इससे सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >