सड़क हादसे में युवक समेत दो की मौत

राष्ट्रीय उच्च पथ-80 पर अलग-अलग हादसा

मुंगेर. राष्ट्रीय उच्च पथ-80 के मुंगेर-घोरघट मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में एक की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के नयाछावनी निवासी 75 वर्षीय रामवृक्ष शर्मा के रूप में हुई. जबकि दूसरे की पहचान शामपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण टोला निवासी 22 वर्षीय युवक हरिओम कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी भगत चौकी के समीप बरियारपुर-मुंगेर मार्ग पर शनिवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक पर सवार 22 वर्षीय हरिओम कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे डायल-112 की टीम ने मुंगेर सदर अस्पताल लाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने आधार कार्ड से उसकी पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी. समाचार लिखे जाने तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे. इधर बरियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-80 पर नयाछावनी गांव में अज्ञात वाहन के धक्के में एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नया छावनी निवासी 75 वर्षीय रामवृक्ष शर्मा के रूप में हुई. बताया जाता है वृद्ध सड़क पार कर घर आ रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन उसे धक्का मारते हुए फरार हो गया. सूचना पर उसके परिजन उसे लेकर मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >