स्नातक सेमेस्टर-चार : परीक्षा के चौथे दिन कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थी निष्कासित

मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा चौथे दिन शुक्रवार को दो पालियों में ली गयी

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा चौथे दिन शुक्रवार को दो पालियों में ली गयी. जिसमें कुल 14,507 परीक्षार्थियों में 14,325 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 183 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं कदाचार के आरोप में 2 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. स्नातक सेमेस्टर-4 के चौथे दिन की परीक्षा के दौरान एमजेसी के ग्रुप-सी में शामिल विषय राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र, संस्कृत के पेपर-6 की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 7,199 परीक्षार्थियों में 7,101 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 98 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं पहली पाली की परीक्षा के दौरान आरएस कॉलेज, तारापुर से दो परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया. जबकि दूसरी पाली में एमजेसी के ग्रुप-बी में शामिल विषय इतिहास, आईआरपीएम, पाली, संगीत, समाजशास्त्र, उर्दू के पेपर-6 की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 7,308 परीक्षार्थियों में 7,224 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 84 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब शनिवार को पांचवे दिन की परीक्षा दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में एमजेसी के ग्रुप-ए में शामिल विषय वणस्पति विज्ञान, रसायनशास्त्र, वाणिज्य, भूगोल, गणित, भौतिकी, जंतुविज्ञान के पेपर-7 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में एमजेसी के ग्रुप-बी में शामिल विषय एआईएच, बांग्ला, हिंदी, गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र, गांधी विचार के पेपर-7 की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >