संत मेरी स्कूल के दो बच्चों का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन

संत मेरी स्कूल के दो बच्चों का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन

संग्रामपुर. शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संत मेरी इंग्लिश स्कूल, संग्रामपुर ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. विद्यालय के छात्र सुंदरम यादव व छात्रा रिया रानी का चयन एसजीएफआइ (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में हुआ है. यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है. विद्यालय के होनहार खिलाड़ी सुंदरम का चयन अंडर-19 बालक वर्ग व रिया रानी का चयन अंडर-19 बालिका वर्ग में किया गया है. दोनों खिलाड़ी आगामी 21 दिसंबर को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना से मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होंगे. जहां वे बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे. मौके पर प्रधानाध्यापक जिन्स केए ने बताया कि सुंदरम व रिया दोनों ही अत्यंत मेहनती, अनुशासित व समर्पित खिलाड़ी है. निरंतर अभ्यास, लगन व दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. वहीं डायरेक्टर रोज्मिन के वर्गीस ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी व जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी. स्पोर्ट्स टीचर अभिषेक कुमार ने बताया कि रिया इससे पूर्व अस्मिता खेलो इंडिया व गया में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी है. दोनों छात्र-छात्रा के चयन पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी है व उज्जवल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >