मुंगेर जिले के बरियारपुर अंचल परिसर में अंचलाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में आपसी सहमति से जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए जनता दरबार लगाया गया जिसमें दो मामले का निष्पादन किया गया एवं तीन नए मामले आए जिसके लिए दूसरे पक्ष की उपस्थिति नहीं होने के कारण अगली तिथि निर्धारित कर दी गई निष्पादन किए गए दो मामले में भदौरा शामपुर निवासी विकास कुमार बनाम सत्येंद्र नारायण यादव के बीच जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जाने का मामले को आपसी सहमति से निष्पादन किया गया दूसरा मामला खड़िया निवासी शंभू प्रसाद सिंह बनाम पिंकू मंडल के बीच सीमांकन विवाद था इसे भी दोनों के बीच आपसी सहमति से निष्पादन किया गया तीन नए मामले में एकाशी टोला निवासी निरंजन कुमार बनाम प्रभात रंजन के बीच जमीन दखल कब्जे का मामला था, घोरघट निवासी इम्तियाज अंजुम बना इस्लाम अंजुम के बीच जबरदस्ती जमीन दखल कब्जे का मामला है एवं एक अन्य मामला हरिणमार निवासी रघुवीर कुमार सिंह बनाम छट्ठु सिंह के बीच दखल सम्बंधी विवाद था जिसके लिए अगली तिथि निर्धारित कर दी गई