अलग-अलग लूटकांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार

अलग-अलग लूटकांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार

मुंगेर. कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार की रात अलग-अलग लूटकांड के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि 23 जुलाई 2024 को किला क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक से लूटकांड को अंजाम दिया गया था. इस मामले के फरार अभियुक्त लालदरवाजा निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र वरण कुमार उर्फ आनंद को उसके घर से गिरफ्तार किया. इस मामले में पहले ही लाल दरवाजा निवासी नीतीश व सौरभ को जहां गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. वहीं एक अन्य आरोपी रविश ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. थानाध्यक्ष ने बातया कि दूसरे लूटकांड के आरोपी अमृत कुमार उर्फ दतला को कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लूपोखर स्थित उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. उसने मई 2024 को जिला स्कूल के पीछे नीतीश कुमार राहगीर से छिनतई की घटना को अंजाम दिया था. जिसमें अमृत फरार चल रहा था. गिरफ्तार दोनों अपराधियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >