तारापुर अनुमंडल अस्पताल का कल सेंट्रल टीम करेगी लक्ष्य असेसमेंट

चार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी नेशनल टीम 29 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच करेगी ऑनलाइन असेसमेंट

मुंगेर. लक्ष्य सर्टिफिकेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की सेंट्रल टीम 29 नवंबर को तारापुर अनुमंडल अस्पताल का असेसमेंट करेगी. वहीं 29 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच चार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी सेंट्रल टीम ऑनलाइन इन्क्वास असेसमेंट करेगी.

जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक फैजान आलम अशरफी ने बताया कि 29 नवंबर को तारापुर अनुमंडल अस्पताल का लक्ष्य असेसमेंट सेंट्रल टीम करेगी. जबकि स्टेट असेसमेंट पूर्व में ही हो चुका है. उन्होंने बताया कि इस दौरान सेंट्रल टीम तारापुर अनुमंडल अस्पताल में मरीजों को मिल रही सभी स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सभी स्वास्थ्य इंडिकेटरों पर जायजा लेगी. लक्ष्य असेसमेंट के तहत मरीजों को गुणवत्तापूर्ण देखभाल, वित्तीय कार्य मरीजों की समग्र शारीरिक और भावनात्मक स्थिति का आकलन, दर्द और अन्य लक्षणों को मापना, नवजात शिशुओं के इलाज और विशेष रूप से प्रसुताओं को मिल रहे सुरक्षित मातृत्व आश्वासन कार्यक्रम का असेसमेंट किया जायेगा. इसके लिए अनुमंडल अस्पताल को पूरी तरह तैयार रखने का निर्देश दिया गया है.

चार एचडब्ल्यूसी का भी होगा सेंट्रल असेसमेंट

डीपीएम ने बताया कि जिले के चार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का इन्क्वास के लिए सेंट्रल टीम असेसमेंट करेगी. हलांकि एचडब्ल्यूसी का असेसमेंट ऑनलाइन होगा. उन्होंने बताया कि इसमें सेंट्रल टीम के सदस्य कंप्यूटर की मदद से संबंधित एचडब्ल्यूसी से जुड़ेंगे और एचडब्ल्यूसी का असेसमेंट करेंगे. डीपीएम ने बताया कि 29 नवंबर को एचडब्ल्यूसी चड़ौन का सेंट्रल टीम इन्क्वास असेसमेंट करेगी. जबकि 1 दिसंबर को एचडब्ल्यूसी कुमरसार, 2 नवंबर को एचडब्ल्यूसी कल्याणपुर नीरपुर तथा 3 नवंबर को एचडब्ल्यूसी हथिया का सेंट्रल टीम ऑनलाइन इन्क्वास असेसमेंट करेगी. सभी संबंधित एचडब्ल्यूसी इन्क्वास के लिएस्टेट क्वालीफाई कर चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >