स्नातक सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल

विश्वविद्यालय द्वारा तिथि को विस्तारित नहीं किया जायेगा

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन ले चुके विद्यार्थियों के लिये 3 सितंबर से ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें विद्यार्थियों को 20 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 35,684 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार उक्त सत्र में नामांकन ले चुके विद्यार्थियों को पूर्व में 3 से 15 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया था. जिसमें विद्यार्थियों से 600 रूपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया गया. वहीं 400 रूपये विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन की तिथि को 20 सितंबर तक विस्तारित कर दिया गया है. जिसमें विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये एक हजार का शुल्क जमा कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा तिथि को विस्तारित नहीं किया जायेगा. हलांकि यदि बाद में विश्वविद्यालय द्वारा तिथि को विस्तारित किया जाता है तो सीनेट व सिंडिकेट बैठक के निर्णय के अनुसार 1 हजार रूपये विलंब शुल्क के साथ तिथि विस्तारित किया जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 35,684 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 30,314, विज्ञान संकाय में 5,015 तथा वाणिज्य संकाय में 355 विद्यार्थियों ने अबतक रजिस्ट्रेशन कराया है.

स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन की अंतिम तिथि कल

मुंगेर – एमयू ने अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये रिक्त सीटों पर नामांकन के लिये 18 और 19 सितंबर को दो दिनों का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी. बता दें कि उक्त सत्र में नामांकन से वंचित विद्यार्थी 19 सितंबर शुक्रवार तक ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया के तहत सीट बुक करते हुये नामांकन ले सकते हैं. जिसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा तिथि को विस्तारित नहीं किया जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 38,927 विद्यार्थी नामंकन ले चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 32,950, विज्ञान संकाय में 5,579 तथा वाणिज्य संकाय में 398 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >