आज का दर्शन: मुंगेर के मयूर चौक स्थित शनि मंदिर में उमड़ती है आस्था

मुंगेर के बेकापुर मयूर चौक स्थित शनि मंदिर में शनिवार को विशेष पूजा और भव्य आरती का आयोजन किया गया। यहाँ भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र है शनिदेव का मंदिर।

मुंगेर : शनिवार का दिन न्याय के देवता भगवान शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. मुंगेर शहर के मध्य बेकापुर मयूर चौक स्थित भगवान शनिदेव का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां हर शनिवार सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचकर भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना करते हैं.

शनिवार को विशेष पूजा और आरती

मयूर चौक स्थित शनि मंदिर में वैसे तो प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचते हैं, लेकिन शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना के कारण भक्तों की संख्या बढ़ जाती है. शाम 7 बजे होने वाली भव्य आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठता है.

घंटियों की गूंज से गूंजता है इलाका

आरती और पूजन के दौरान मंदिर में बजने वाली घंटियों की आवाज आसपास के क्षेत्र में गूंजती रहती है. श्रद्धालु शनिदेव को तेल अर्पित कर पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं. शनिवार को मंदिर में दिनभर आस्था और भक्ति का माहौल बना रहता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >