बाइक व टोटो की टक्कर में तीन घायल, दो युवकों के पैर की हड्डी टूटी

तारापुर थाना क्षेत्र के बिहमा गांव में सोमवार को बाइक और टोटो की जबरदस्त टक्कर हो गयी, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद पुलिस ने टोटो व बाइक को किया जब्त, तीन घायलों में दो भागलपुर रेफर

तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र के बिहमा गांव में सोमवार को बाइक और टोटो की जबरदस्त टक्कर हो गयी, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया. घायलों की पहचान धर्मराय गांव निवासी रिशु कुमार, सत्यम राजहंस और साकेत कुमार के रूप में हुई.

जानकारी के अनुसार, धर्मराय गांव के तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तारापुर से संग्रामपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बिहमा गांव के पास संग्रामपुर से तारापुर की ओर आ रही एक टोटो से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों एवं 112 पुलिस के जवान द्वारा सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अभिरंजन ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक ने बताया कि रिशु कुमार और सत्यम राजहंस के पैर की हड्डी टूट गयी है. दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है, जबकि साकेत कुमार का इलाज तारापुर अस्पताल में जारी है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही तारापुर थाना के एसआइ मनीष कुमार अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली. वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बाइक सवार युवक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ. पुलिस ने टोटो एवं बाइक दोनों को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >