इंटरनेशनल स्पोर्ट्स डे पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता प्रारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह

खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन पोलो ग्राउंड एवं इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में प्रारंभ हुआ.

मुंगेर. इंटरनेशनल स्पोर्ट्स डे (मेजर ध्यानचंद्र) के जयंती पर मुंगेर जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार से खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन पोलो ग्राउंड एवं इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में प्रारंभ हुआ. मुख्य अतिथि जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर थे. जबकि मौके पर वरिष्ठ खिलाड़ी चांद शेखर चांद, अरुण कुमार यादव, प्रभु दयाल सागर, मुंगेर फुटबॉल संघ के सेक्रेट्री भवेश कुमार सिंह, जिला एथेलेटिक्स संघ के सेक्रेट्री शत्रुधन प्रसाद यादव सहित अन्य मौजूद थे. प्रतियोगिता में मुंगेर जिले के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल तथा कॉलेज के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. खिलाड़ियों को वहां शपथ दिलायी गयी. साथ ही भारत रत्न मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. एथेलेटिक्स के 400 मीटर रिले रेस में रोहन कुमार प्रथम, 400 मीटर रेस में रोहित कुमार रजक प्रथम, 200 मीटर दौड़ में बालक में विक्रम प्रथम, मो एहतेराम अली द्वितीय एवं गौरव कुमार तृतीय स्थान पर रहे. 200 मीटर दौड़ में बालिका में साक्षी कुमारी गोल्ड मेडल, परी कुमारी सिल्वर मेडल, वैष्णवी कुमारी ब्रॉन्ज मेडल तथा 1000 मीटर दौड़ बालिका में रौशनी कुमारी फर्स्ट, 100 मीटर बालिका निशा कुमारी गोल्ड, एकलव्य कुमारी सिल्वर मेडल, 100 मीटर दौड़ बालिका में सुरुचि कुमारी सिल्वर, निकिता कुमारी ब्रॉन्ज मेडल, 100 मीटर दौड़ बालक रोहित कुमार रजक गोल्ड, आतिश कुमार सिल्वर, आदित्य कुमार ब्रॉन्ज मेडल, 400 मीटर रिले रेस में आशुतोष कुमार गोल्ड, 1600 मीटर रेस दौड़ में बिट्टू कुमार गोल्ड, प्रिंस कुमार सिल्वर, निशांत कुमार ब्रॉन्ज मेडल, 1000 मीटर दौड़ बालिका में रौशनी कुमारी फर्स्ट, लक्ष्मी कुमारी सिल्वर, दीपिका कुमारी ब्रॉन्ज मेडल जीता. योगा में निशा कुमारी, लकी कुमारी, प्रीति कुमारी, अभिलाषा कुमारी एवं राधा कुमारी को पुरस्कृत किया गया. वहीं इंडोर स्टेडियम प्रांगण में खो-खो प्रतियोगिता में फाइनल बालक वर्ग में मुंगेर और नौवागढ़ी के बीच खेला गया. इस मैच में आठ प्वाइंट से नौवागढ़ी की टीम विजेता बनी. खो-खो बालिका वर्ग में फाइनल मैच मुंगेर और नौवागढ़ी के बीच खेला गया. जिसमें 10 प्वाइंट से नौवागढ़ी की टीम विजेता बनी. वाद-विवाद प्रतियोगिता में कृष्णा सिंह गोल्ड मेडल, प्रणव कुमार सिल्वर मेडल, मुस्कान कुमारी ब्रॉन्ज मेडल जीता. रेफरी की भूमिका मिथलेश मंडल एवं हरिमोहन सिंह ने निभाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >