वोकेशनल विषयों की परीक्षा के पहले दिन तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने वोकेशनल विषयों के सत्र 2024-27 बीसीए सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 बीसीए सेमेस्टर-4 व सत्र 2022-25 बीसीए सेमेस्टर-6 सहित सत्र 2023-26 बीबीए पार्ट-2 की परीक्षा सोमवार से दो परीक्षा केंद्रों पर आरंभ कर दी है

मुंगेर.

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने वोकेशनल विषयों के सत्र 2024-27 बीसीए सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 बीसीए सेमेस्टर-4 व सत्र 2022-25 बीसीए सेमेस्टर-6 सहित सत्र 2023-26 बीबीए पार्ट-2 की परीक्षा सोमवार से दो परीक्षा केंद्रों पर आरंभ कर दी है. पहले दिन की परीक्षा में कुल 138 में 135 परीक्षार्थी उपस्थित व तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दस दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. पहले दिन की परीक्षा दो पालियों में ली गयी. जिसमें प्रथम पाली में बीसीए सेमेस्टर-2 के ऑब्जेक्ट-ओरियेंटेड प्रोग्राम विद एएनएसआई एंड टर्बो सी, बीसीए सेमेस्टर-2 के प्रोग्रामिंग इन जावा तथा बीबीए सेमेस्टर-2 के बिजनेस कम्यूनिकेशन ऑफ एमआइएस विषय की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 55 में 53 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 2 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में बीसीए सेमेस्टर-4 के डाटा एंड कम्यूटर कम्यूनिकेशन विषय की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 83 परीक्षार्थियों में 82 परीक्षार्थी उपस्थित तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. इधर अब दूसरे दिन की परीक्षा मंगलवार को एक पाली में होगी. जिसमें बीसीए सेमेस्टर-4 के ऑपरेटिंग सिस्टम तथा बीबीए सेमेस्टर-2 के पेपर-4 कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटिंग विषय की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >